अमेरिका-ईरान युद्ध : बढ़ते तनाव के बीच जेडी वेंस इस्लामाबाद रवाना, अहम शांति वार्ता शुरू अमेरिका-ईरान युद्ध: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का यह अस्थायी ठहराव अब बेहद नाजुक मोड़ पर है। मिडिल ईस्ट में भड़कती हिंसा और शांति की कोशिशों के बीच अब एक होड़ सी मची है। शुक्रवार को जेडी वेंस ‘एयर फ़ोर्स टू’ से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए। उनके इस दौरे में केवल औपचारिक बातचीत का एजेंडा ही नहीं था, बल्कि उस तनाव की गंभीरता भी शामिल थी, जिसका सीधा असर ग्लोबल पॉलिटिक्स, तेल की कीमतों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ रहा है। रवानगी से पूर्व वेंस ने सधे हुए लेकिन कड़े शब्दों में अपनी बात रखी, जहाँ उन्होंने बातचीत के रास्ते खुले रखने के संकेत दिए, वहीं तेहरान को सीधी चेतावनी देने में भी कोई कसर नहीं